- मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया लोकार्पण और भूमिपूजन
- विधायक सन्तराम नेताम मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
केशकाल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने शनिवार को कोंडागांव जिले को 300 सौ करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दिया है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया है। इस दौरान विधायक संतराम नेताम भी बडेराजपुर जनपद पंचायत से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े हुए थे, विधायक ने केशकाल के लिंगधारा पर्यटन केंद्र खालेमुरवेंड, टाटामारी पर्यटन केंद्र, फूलों की घाटी सहित विभिन्न विकास कार्य हेतु लगभग 35 करोड़ रु की मिली सौगात के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोंडागांव जिले के लिए 300 सौ करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात मिली है, जिनके लोकार्पण व भूमिपूजन के लिए शनिवार को जिला प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया था। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री भुपेश बघेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े इस दौरान वीडियो कांफ्रेंस में लोक स्वा.यां.विभाग छत्तीसगढ़ शासन व प्रभारी मंत्री जिला कोंडागांव गुरु रुद्र कुमार, नगरीय प्रशासन एवं विकास श्रम मंत्री शिव डहरिया, बस्तर संसद दीपक बैज, केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, कोंडागांव विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, सांसद कांकेर मोहन मण्डावी समेत कोंडागांव जिले के सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा कोंडागांव जिले में 271 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। इस दौरान केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए बताया कि आपके नेतृत्व व मार्गदर्शन में प्रदेश को विकास की दृष्टि से एक नई ऊंचाई मिलेगी साथ ही केशकाल के विधानसभा अंतर्गत विकास कार्यों के निर्माण के लिए लिंगधारा पर्यटन केंद्र खलेमुरवेंड का भूमिपूजन 3.13 करोड़, टाटा मारी पर्यटन केंद्र का भूमिपूजन 60 लाख, फूलों की घाटी केशकाल का भूमिपूजन 1 करोड़, जीविका आधारित मारी विकास परियोजना का शुभारंभ 45 लाख, फरसगांव 250 सीटर बालक छात्रावास 7.28 करोड़, नल जल प्रदाय योजना शुभारंभ 10.30 करोड़, फरसगांव 250 सीटर बालिका छात्रावास 7.28 करोड़ समेत कुल लगभग 34 करोड़ रुपए की सौगात मिली है जिसके लिए मैं समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी को धन्यवाद देता हूं।