कांकेर : ज़िला उत्तर बस्तर कांकेर के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा आदेश अनुसार आज 26/9/ 2020 को यातायात पुलिस कांकेर तथा नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम के द्वारा नगर का भ्रमण किया गया, विशेषकर कचहरी चौक से नया बस स्टैंड तक समस्त व्यापारी बंधुओं एवं आम जनता से मुलाकात करते हुए सबको मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंस का पालन करने ,सेनीटाइजर के इस्तेमाल, तथा दो पहिया वाहन में हेलमेट एवं चौपहिया में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु समझाइश दी। अपने-अपने छोटे बड़े वाहनों को उचित जगह पार्क करने का अनुरोध भी किया। साथ ही माइक से अनाउंस कर चेतावनी भी दी गई कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही निश्चित रूप से की जाएगी। आज ही इस टीम ने बिना मास्क पहने व्यापार करने तथा बेमतलब इधर उधर घूमने वालों पर कुल मिलाकर ₹4000 जुर्माना भरवाया गया। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु राजपत्रित अधिकारी कल्पना ध्रुव तथा नगरपालिका की टीम एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक रोशन कौशिक, सहायक निरीक्षक केजू राम रावत, प्रधान आरक्षक भास्कर, ममता मंडावी, लोकेश साहू ,कमलेश साहू एवं यातायात पुलिस के अन्य स्टॉफ भी मौजूद थे। यह भी चेतावनी दी गई है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल से बातचीत करने पर भी पुलिस कार्यवाही अवश्य होगी।
कांकेर में अब बिना हेलमेट ,बिना मास्क वालों की ख़ैर नहीं

