प्रांतीय वॉच

 जिले शराबबंदी व नाइट्रोरोटेन बिकना बन्द हो – शमसुल 

Share this
राजनांदगांव : आज युवा जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला आबकारी अधिकारी व जिलापुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे मैडम को सौपा ज्ञापन । शमसुल आलम ने कहा है  की राजनांदगांव जिले में  क्रूरतापुर्वक एक के बाद एक दो मर्डर हुए जिसमे अपराधी ज्यादातर नशे में लिप्त थे ,युवा लोगो मे शराब के साथ साथ नाइट्रोरोटेन का सेवन बढ़ गया है , तत्काल कार्यवाही करे पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग । जिला महासचिव उदित हरिहरनो ने कहा शहर स्थित होटलों में  व शहर से लगे हुए ढाबों में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है, तुरंत कार्यवाही कर बन्द कराई जाए शराब पिलाना , कार्यवाही न किये जाने पर उग्र प्रदर्शन करेगी युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़(जोगी) । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शमसुल आलम के साथ जिलामहासचिव उदित हरिहरनो ,धर्मेंद तलकयी, दानिश नागवंशी ,जय डोंगरे, शुभम शर्मा आदि कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *