प्रांतीय वॉच

गरियाबंद वन मंडल में पदस्थ सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी का निधन, मृत्यु के बाद आई रिपोर्ट पॉजिटिव 

Share this
किरीट ठक्कर / गरियाबंद : वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र नवागढ़ में पदस्थ डिप्टी रेंजर कांशीराम गायकवाड़ का निधन हो गया है। जानकारी मिली है कि मृत्यु के बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि इससे पहले उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। बताया जाता है कि 22 सितंबर से उनकी तबियत खराब हुई थी , स्थानीय चिकित्सकीय परीक्षण में उन्हें टाइफाईड बताया गया था , जिसके बाद उन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती किया गया था। निजी अस्पताल से एक दिन बाद ही गायकवाड़ को मेकाहारा में एडमिट किया गया , जहाँ आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके सुपुत्र ने बताया कि मेकाहारा में की गई कोविड जांच में उन्हें पॉजिटिव पाया गया है।  कांशीराम गायकवाड़ बिन्द्रानवागढ़ रेंज के दर्रीपारा में सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर पदस्थ थे। उनके निधन पर वनमंडलाधिकारी मयंक अग्रवाल , एसडीओ मनोज चंद्राकर तथा अन्य वन कर्मियों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। शोकग्रस्त परिवार को तत्कालिक सहायता राशि भी उपलब्ध कराई गई है।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *