प्रांतीय वॉच

पैसों की लेनदेन के चलते साथी की हत्या की, 8 आरोपी गिरफ्तार

Share this

राजनांदगांव । प्रार्थी पिंटु मरकाम निवासी बसंतपुर फिरंतीन मंदिर के पास राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23/09/2020 की रात्रि 11.30 बजे फल मंडी के पास मोहल्ले के राजा निकोसे, पंकज यादव, चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत, खेमू उर्फ खेमचंद देवांगन, छीन उर्फ पिंटू उर्फ प्रथम यादव, नानू उर्फ कामेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव उर्फ चिन्ना सहित अन्य ने मिलकर गोल्डी मरकाम उर्फ योगेन्द्र साहू को टंगिया, चाकू से हत्या करने के लिए मारपीट कर चोट पहुचाये है ।जिसे गोल्डी मरकाम कार से जिला अस्पताल राजनांदगांव ले गये जहां डाॅक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के समय गोल्डी मरकाम के साथ उसका दोस्त प्रतीक ताम्रकार निवासी कौरिनभाठा भी था। जिसे भी टंगिया एवं चाकू से घायल किये है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में धारा 147, 148, 149, 302, 307 भादवि का कायम किया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बसंतपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर घटना स्थल एवं शासकीय अस्पताल रवाना हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डी श्रवण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कविलाश टंडन, श्रीमती सुरेशा चैबे, जयप्रकाश बढ़ई, नगर पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षुरूचि वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) मयंक रणसिंह द्वारा तत्काल घटना स्थल एवं शासकीय अस्पताल पहुचे। पुलिस अधीक्षक द्वारा फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया एवं थाना बसंतपुर एवं तकनीकी शाखा की कई टीम बनाकर अलग अलग दिशा में रवाना किया गया, साथ ही उस क्षेत्र के मुखबीरों को सूचित कर फरार आरोपियों के संबंध में जानकारी के लिए लगाया गया। आरोपियों की पतासाजी में लगी टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी (01) राजा निकोसे पिता कैलाश निकोसे उम्र 25 साल निवासी फिरंतीन मंदिर के पास राजनांदगांव (02) पंकज यादव पिता अश्वनी यादव उम्र 26 साल निवासी फिरंतीन मंदिर के पास राजनांदगांव (03) चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत पिता सुरेश सिंह राजपूत उम्र 20 साल निवासी फिरंतीन मंदिर के पास राजनांदगांव एवं (04) खेमु उर्फ खेमचंद देवांगन पिता मेहत्तर राम देवांगन उम्र 20 साल निवासी कौरिनभाठा राजनांदगांव के साथ फरार आरोपी छीन उर्फ पिन्टु उर्फ प्रथम यादव, नानू उर्फ कामेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव संजय यादव को पकड़ कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी राजा निकोसे ने पुलिस को बताया कि वाद विवाद एवं पैसे की लेनदेन के कारण दिनंाक 23/09/2020 की रात्रि 23.30 बजे अपने साथी आरोपी पंकज यादव, चोटी उर्फ विष्णु सिंह राजपूत, खेमु उर्फ खेमचंद देवांगन, छीन उर्फ पिन्टु उर्फ प्रथम यादव, नानू उर्फ कामेश्वर यादव एवं विकास दास वैष्णव के साथ मिलकर एक राय होकर मृतक योगेन्द्र साहू उर्फ गोल्डी मरकाम को टंगिया एवं चाकू से हमला कर हत्या करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया एवं चाकू को जप्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को ज्युडिसियल रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *