पांडुका नवापारा राजिम : पांडुका से सटे हुए गांव सर कड़ा में दोपहर 12:00 बजे खेत में फैले करंट की वजह से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई खबर मिलते ही पूरे अंचल में शोक की लहर फैल गई पांडुका पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके स्वयं के पंप कनेक्शन का वायर टूट कर खेत में गिरा पड़ा था घर के पास लगे खेत में डायमंड कवर उम्र 35 वर्ष कीटनाशक का छिड़काव हेतु जैसे ही खेत में गए वैसे ही करंट के चपेट में आकर छटपटाना और चिल्लाना शुरू किया जिस की आवाज सुनकर उनकी पत्नी एरिन कंवर बचाने खेत में जैसे ही गई वह भी करंट की चपेट में आ गई उनके चीखने चिल्लाने पर इनका भांजा ओम प्रकाश कंवर उम्र 28 वर्ष आनन-फानन में खेत में पहुंचते ही करंट की चपेट में आ गए और गांव वाले पड़ोसी कुछ समझते इसके पहले ही करंट की चपेट में इनकी मौत हो गई इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग को दिया गया और उनके द्वारा लाइन डिस्कनेक्ट करने के बाद तीनों लोगों को पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए मौका मुआयना करते हुए तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजिम मर्चरी भिजवाया इस दुखद हादसे से कवर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वही मृतक परिवार के निकट संबंधी एवं कंवर क्षत्रिय समाज के प्रदेश पदाधिकारी भारत दीवान ने छत्तीसगढ़ वाच ब्यूरो प्रमुख महेंद्र सिंह ठाकुर से बताया कि राजिम बीएमओ डॉक्टर हिरोधिया ने अपने क्षेत्र का मामला ना होने के कारण पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जाहिर कर दी भारत दीवान व परिजनों ने गरियाबंद सीएमओ डॉक्टर नवरत्न से सारी वस्तुस्थिति बताई डॉक्टर नवरत्न ने बीएमओ से संपर्क कर उन्हें पोस्टमार्टम की व्यवस्था करने हेतु कहा लेकिन उनकी भी बात संबंधित अधिकारी ने नहीं माना फिर आनन-फानन में तीनों डेड बॉडी पांडुका वापस ले जाना पड़ा जहां छुरा से आए हुए चिकित्सक ने पोस्टमार्टम किया और 4:30 बजे इनका गमगीन माहौल में दाह संस्कार किया गया पोस्टमार्टम के संबंध में राजिम बीएमओ हीरोदिया ने छत्तीसगढ़ वाज ब्यूरो प्रमुख से बताया की मामला पांडु का थाना और छुरा ब्लॉक होने तथा पांडुका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर द्वारा किया जा सकता था और छुरा बीएमओ से उन्हें जानकारी मिली थी वहां स्वीपर और पोस्टमार्टम की सारी व्यवस्थाएं कर ली गई है इस दुखद घटना में कंवर दंपत्ति का 3 वर्षीय बच्चा और उनके भांजे ओम प्रकाश कंवर क्या 2 साल का बच्चा अनाथ हो गया डायमंड कवर के पिता दुखू कवर और माता ध्रुवा कंवर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है इस दर्दनाक हादसे पर गरियाबंद जिला प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू राजिम क्षेत्र विधायक अमितेश शुक्ला जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा जिला कांग्रेस कमेटी सचिव गजेंद्र साहू जनपद पंचायत सदस्य सुश्री बूंदा साहू अंचल के समाजसेवी एवं साईं फ्यूल के संचालक चंद्र प्रकाश तिवारी छुरा जनपद सांसद प्रतिनिधि टीकम चंद साहू वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ताम्रध्वज शर्मा आचार्य राम किशोर शर्मा पांडुका ग्राम पंचायत के उपसरपंच भवानी सोनी युवा भाजपा नेता नागेंद्र साहू सहित अंचल के गणमान्य नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी और प्रशासन से परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की
एक ही परिवार के 3 सदस्यों का करंट की वजह से दर्दनाक मौत हुई अंचल में शोक की लहर

