केशकाल : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में आज केशकाल नगर में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों द्वारा मशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली केशकाल नाका चौक से केशकाल के हृदय स्थल बस स्टैंड मैं संपन्न हुई इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर युवा कांग्रेसियों द्वारा जमलर नारे भी लगाए गए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी सगीर अहमद कुरेशी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस श्रीपाल कटारिया, कपिल कांत नाग, रोहित कटारिया, इमरान विरानी, नंदू दीवान विधानसभा अध्यक्ष कोण्डागाँव युवा कांग्रेस, तरुण भौमिक, अरमान मेमन, पंकज नाग, शुभम राणा, व युवा कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, निकाली मशाल रैली
