प्रांतीय वॉच

बलरामपुर में फसल कटाई को लेकर दो पक्षों में जमकर बरसी लाठियां

Share this
  • लाठी डंडे भाँजते दिखे बच्चे और महिलाएं भी आठ गिरफ्तार
  • फसल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष… आठ आरोपी जेल दाखिल

बलरामपुर : जिले के रामचन्द्रपुर ब्लाक में फसल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया..विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ..उन्हें इलाज हेतु रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है ..उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रामानुजगंज थाना अंतर्गत ग्राम विजयनगर में तिल फसल काटने को लेकर विवाद शुरू हो गया। जाबिर अंसारी,मो.नसीम,एहसान,आशिक,नवाज,मो. जान एवं रामसेवक प्रजापति,राजेश्वर प्रजापति, मेघनाथ प्रजापति,रामदुलारी प्रजापति, नागवंती प्रजापति व मालती देवी प्रजापति के बीच जमकर मारपीट सुरु हो गई। दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर प्राणघातक हमले किए गए। जिसमें आशिक,मन्नउवर अंसारी व दूसरे पक्ष से रामसेवक,रामदुलारी, राजेश्वर व प्रियंका को गंभीर चोटें आईं। इसकी सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को इलाज के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उक्त मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध पुलिस ने आईपीसी की धारा 294,506,323,307,147,148,149 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जाबिर अंसारी,मो.नसीम,एहसान, नवाज,मो.जान तथा दूसरे पक्ष से मेघनाथ प्रजापति,नागवंती प्रजापति,मालती देवी प्रजापति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
वहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *