- बरसो से काबिज है नावाडीह का ब्यक्ति विभाग के आला अधिकारी है मौन
- विभाग के अधिकारीयो का है संरक्षण
बलरामपुर : जिले के तातापानी स्थित शिव मंदिर के पीछे बने पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सा केंद्र में उप संचालक पशु चिकित्सा अधिकारी के साठ गाँठ से उस भवन में तातापानी से लगे नावाडीह ग्राम के प्राइवेट ब्यक्तियो ने कब्जा जमाए बैठा है जिसकी सुध लेने की फुरसत जिले के आला अधिकारियों को नही है विदित हो कि वर्ष 2013-14 में शासकीय राशि से बने पशु चिकित्सा विभाग का तातपानी पशु चिकित्सालय बनने के बाद से लेकर आज तक उस भवन को पशु चिकित्सा अधिकारी के मिली भगत से उस भवन में चिकित्सकीय कार्य नही किया जाकर भवन ही आम आदमी को दे दिया गया जिस उद्देश से भवन का निर्माण किया गया था उस उद्देश की पूर्ती नही हो सका इस तरह जिले में जिले के आला अधिकारी अपना शासकीय संपति को निजी संपत्ति बना अपने चहेतों को लाभ पहुचा रहे है | जरूरत है जिला प्रशासन को ऐसे गाँव गाँव मे बने शासकीय भवनों को चिन्हांकित करा जांच कराए जाने की क्या वाकई में शासन द्वारा बनवाये गए शासकीय भवन जिस उद्देश से बना है क्या उस उद्देश की पूर्ती हो रही है या नही कही उस भवन का दुरुपयोग तो सम्बंधित अधिकारीयो द्वारा तो नही किया जा रहा है |

