- दीनदयाल जी ने समाज को समग्रता का दर्शन दिया हैः कौशिक
बिलासपुरः नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पं. दीनदयाल पार्क व्यापार विहार एवं चौराहे में प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।इस मौके पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज में समग्रता का दर्शन दिया है। उन्होंने राष्ट्र को नवीन विचार से जोड़ा है। जिस पथ पर हम सब चल कर सर्व की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विषमता को अवसर में बदलने के लिए ,उन्होंने हमें वैचारिक बल दिया है। वे हमेशा एक प्ररेक विचारक की तरह प्रेरित करते रहेंगे। उनके बताये मार्गों पर चलना ही हम सबके जीवन का लक्ष्य है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपने निवास में भाजपा का झंडा वदन किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, विधायक व पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी,विधायक रजनीश सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल,जुगल अग्रवाल,नंदू सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद थे।