केशकाल : केशकाल में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी के नेतृत्व में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य व एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान इन महापुरुषों की जय जय कार करते हुए इनके बताए मार्गों पर चलने का जन संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, पार्षद नवदीप सोनी, पार्षद भूपेश सिन्हा, पार्षद गीता धुव्र, वीरेंद्र महेश बघेल जनपद सदस्य, कमला नेताम, नारायण ठाकुर, राजकिशोर राठी, सुमीत कटारिया, सत्येन्द्र भेड़िया (पूर्व सरपंच), ज्ञान शोरी, सोनू कश्यप आदि भाजपा नेता शामिल थे।
केशकाल भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
