प्रांतीय वॉच

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को भाजपा का समर्थन

Share this
सरकार से मांग मानने का किया अनुरोध
केशकाल मण्डल अध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र
केशकाल:  नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे संविदा स्वास्थ्यकर्मी संघ को भाजपा का समर्थन मिल गया है। केशकाल भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्यकर्मी संघ की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से इनकी मांगों को पूरा करने कहा है।
केशकाल भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल को पत्र लिखा है। उऩ्होंने पत्र में कहा है कि एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ सरकार से लगातार नियमितीकरण की मांग कर रहा है। प्रदेश में सरकार को बने 2 वर्ष पूरा होने को हैं लेकिन इनकी मांगे नहीं माना जाना निराशा जनक है। उन्होंने सीएम से कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को पूरा करने का अनुरोध किया है। इस दौरान भाजपा के मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी, भाजपा के वरिष्ठ संतोष कटारिया, नारायण ठाकुर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, भूपेश चंद्राकर, राजकिशोर राठी, सुमित कटारिया, नवदीप सोनी, विजय पोया, मनीष राठी, गोपेन्द्र मरकाम, धनराज पटेल मौजूद रहे।
Attachments area
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *