रायपुर वॉच

राजधानी में 28 सितंबर तक लगा लॉकडाउन, सभी दुकानें रहेंगी बंद

Share this
  • सब्जी, फल, किराना दुकानें भी बंद रहेंगी, नियमों और अनुशासन का पालन करना होगा
  • पेट्रोल पंप पर सिर्फ सरकारी गाडिय़ों और मेडिकल इमरजेंसी से जुड़े वाहनों को ही पेट्रोल मिलेगा

रायपुर : राजधानी रायपुर में कोरोना केस बढऩे से प्रशासन ने लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है। पूरे रायपुर जिले में 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर की रात 12 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। लोगों को बाहर घूमने की अनुमति नहीं होगी। रायपुर के कलेक्टर एस भारती दासन ने बताया कि सिर्फ सुबह से शाम डेढ़ घंटे के लिए दूध की सप्लाई का काम होगा। दवा की दुकान, पेट्रोल और एलपीजी के सेंटर खुलेंगे। इसके अलावा, बाकी हर दुकान और बाजार बंद रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि किराना दुकान, सब्जी बाजार भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।

कल खुलेगा बाजार
इस रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन के नियम को शिथिल कर दिया गया है। रविवार को बाजार खुलेगा ताकि लोग सामान ले सकें। कलेक्टर ने कहा कि 21 सितंबर की रात तक का वक्त लोगों के पास है। इसलिए उन्हें पैनिक होने की जरूरत नहीं है। मेरी अपील है कि लोग कम से कम 7 दिनों का सामान घर पर स्टोर कर लें। व्यापारियों से मेरा आग्रह है कि किसी तरह की कालाबाजारी, ओवररेटिंग ना करें, लोगों को सेवाएं दें। एसएसपी अजय यादव ने बताया कि पुलिस भी अलर्ट मोड पर रहेगी। दुकानों में अव्यवस्था ना हो, इसे नगर निगम की टीम निगरानी करेगी।

पेट्रोल पंप पर सिर्फ एमरजेंसी वाहनों को पेट्रोल
कलेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर लिखित आदेश जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। पेट्रोल पंप में एंबुलेंस, सरकारी सेवा के वाहन, मेडिकल इमरजेंसी के प्राइवेट वाहनों को ही पेट्रोल मिलेगा। एसएसपी यादव ने बताया कि पूरे जिले में 23 पॉइंट बनाए गए हैं, जिले की सीमा भी सील होगी। इन जगहों पर 24 घंटे बल तैनात रहेगा। शहर के अंदर 40 जगहों पर बैरीकेडिंग होगी। थाना वार पेट्रोलिंग होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *