- वहीं सिदावंड के 45 साल युवक शराब के नशे में खाया जहर दोनों की स्थिति समान्य
केशकाल : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनो जहर सेवन कर आत्महत्या करने की प्रयास करने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच आज सुबह केशकाल हॉस्पिटल में 65 साल की बुजुर्ग महिला ने कीटनाशक दवाई सेवन कर आत्महत्या करने की प्रयास की लेकिन समय रहते परिवार वालों ने हॉस्पिटल पहुंचाया स्थिति सामान्य है । बताया जा रहा है कि केशकाल ब्लाक अंतर्गत ग्राम बिंझे निवासी धनया बाई गांवड़े जो कि अपने पति के साथ घरेलू विवाद के चलते झगड़ा हो गया जिसके बाद बुजुर्ग महिला ने घर में रखे कीटनाशक दवाई का सेवन की जिसे तुरंत उल्टी होता देख परिवार वालों ने केशकाल हॉस्पिटल लाया गया जिनका स्थिति अभी सामान्य बताया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम सिदावंड निवासी अनिल कुमार उम्र 35 साल जो शराब के नशे मे कीटनाशक दवाई का सेवन किया था जिसे 108 से केशकाल हॉस्पिटल लाया गया जिनका स्थिति भी अब सामान्य हैं ।

