प्रांतीय वॉच

निगम के तोड़ू दल ने ऑक्सीजन प्लांट के समीप अतिक्रमित बाउंड्रीबाल को तोड़ा

Share this
  • नोटिस के बाउजूद दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया
  • 2 दिन का समय मांग कर कार्यवाही रुकवाया गया है : रत्थु जायसवाल
रायगढ़ : नगर निगम आयुक्त,तहसीलदार एवम निगम अमला ने अतिक्रमण दल के साथ शहर के कई स्थानों में ताबड़तोड़ कार्यवाही की । ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त ने निगम अमला के अतिक्रमण दल के साथ शहर के कई स्थानों पर सख्त कार्यवाही करते हुए शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण करने वालो पर गाज गिराई,फटहामुड़ा बाँजिन पाली में ट्रीटमेंट प्लांट जाने के रास्ते पर 5 घरों में कब्जाधारियों को नोटिस देकर समय दिया गया था किसी ने पुख्ता दस्तावेज नही दिखाया आज निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ,तहसीलदार सीमा पात्रे की उपस्थिति में निगम के तोड़ू दल द्वारा घरों के पूरे बाउंड्रीबाल को तोड़ू दस्ता दल एवम जेसीबी से तुड़वा कर अतिक्रमण हटाया, साथ ही आलोक माल के सामने एस बी जे काम्प्लेक्स  में अरीरिक्त छज्जे का निर्माण था जिसमे कब्जाधारी को 7 दिवस दिया गया,उसके द्वारा लिखित में दिया गया कि स्वयं हटा कर सूचित करेगा,वहीं छटघाट में भी अतिक्रमण हटाया गया।आज के अतिक्रमण कार्यवाही में अतिक्रमण प्रभारी प्रतुल श्रीवास्तव,सहायक विजेंद्र गुप्ता,सोनू चौधरी,नीरज ठाकुर,ई ई अजित तिग्गा,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी भूपेश सिंग,स्वास्थ्य निरीक्षक राजू पांडेय एवम टीम शामिल रही।
वार्ड के पार्षद रत्थु जायसवाल ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के पास अतिक्रमण के शिकायत पर निगम दल आई थी,मैने 2 दिन का समय देने कहा जिससे दस्तावेज उपलब्ध हो सके, बॉउण्डरीबाल को तोड़ा गया है ।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *