देश दुनिया वॉच

रिया ड्रग केस में नाम आने पर हाईकोर्ट की शरण पहुंची एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह

Share this

नई दिल्ली : ड्रग्स मामले में अपना नाम सामने आने के बाद रकुल प्रीत सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है. याचिका में उनके खि?लाफ हो रही मीडिया कवरेज को रोकने की मांग की गई है. कहा गया है कि क्यों उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में कोर्ट में सुनवाई जारी है. हाईकोर्ट में रकुल प्रीत की गुहार
रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में कहा है कि रिया चक्रवर्ती केस में उसका नाम आने के बाद मीडिया ट्रायल चलने लगा है. लिहाजा, हाईकोर्ट से रकुलप्रीत ने गुहार लगाई है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को निर्देश दें कि उनके खिलाफ मीडिया में कवरेज न हो. रकुलप्रीत ने अपनी याचिका में भी कहा कि उनको शूट के दौरान जानकारी मिली कि उनका और सारा अली खान का नाम रिया ने लिया था और मीडिया ने खबर चलाना शुरू कर दिया. रकुलप्रीत के वकील ने हाईकोर्ट से कहा कि मीडिया रकुलप्रीत को हैरेस कर रहा है. कोर्ट ने रकुलप्रीत से ये भी सवाल किया कि उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को ऑफिशियल शिकायत क्यों नही दी ?

हाईकोर्ट की मीडिया चैनल को संयम रखने की सलाह
इस केस की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सभी मीडिया चैनल को संयम से काम करने के लिए कहा है. हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार, नेशनल ब्रॉडकास्टर असोसिएशन, प्रसार भारती, प्रेस काउंसिल से कहा है कि मीडिया चैनल्स को इंटरिम डायरेक्शन दें.

ड्रग्स केस में सामने आया था रकुल का नाम
मालूम हो, एनसीबी की पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ने ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई नामों का खुलासा किया था. खबरें हैं कि रिया ने सारा अली खान, डिजाइनर सिमोन खंबाटा और रकुल प्रीत का नाम एनसीबी को दिया है. सुशांत के फार्महाउस पर हुई पार्टियों में सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रिया के जाने की पुष्टि वहां के मैनेजर ने आज तक के स्टिंग ऑपरेशन में की है. पुलिस ने सुशांत के इस फार्महाउस से कई सारी नशा करने वाली चीजें भी बरामद की हैं.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *