राजनांदगाँव : ग्राम राजा भानपुरी में दो छोटे बच्चों ने अपनी जान पर खेलकर, अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए एक वृद्ध महिला को मरने से बचा लिया। सनद रहे कि जिस उम्र में बच्चे को खेल के सिवा किसी चीज की सुध-बुध नही रहती, वहीं पर इन दोनों बच्चों ने समय पर अपनी त्वरित बुद्धि का इस्तेमाल कर एक बहुत बड़ी अनहोनी को टाल दिया।
राजनांदगाँव से लगे हुये राजा भानपूरी के श्रीमती दुलौरिन बाई साहू जब खेत से बैल को लाने गई थी । तभी बैल अचानक आक्रमक हो उठा और अपने सींग से आक्रमण कर दिया जिससे वृध्द महिला खून से लथ-पथ होकर ढेर हो गई ।उनके नाभी, बगल और हाथ में गहरी चोट आ गई । खून से लथपथ महिला को देखकर नन्हे बच्चे कुमारी टोमेश्वरी पिता सन्तोष यादव एवं मीलू पिता दीनदयाल निर्मलकर सबसे पहले बैल को काबू में कर उसे भगाया, फिर सहारा देते हुये गाँव के नजदीक तक लाया, लेकिन एक बड़े नाला को पार नहीं कर पाया । कुमारी टोमेश्वरी उस महिला के पास ही सहारा दे रही थी और मीलू दौड़ते हुये महिला के घर में जाकर सारी बात का जानकारी दिया । सूचना पाकर जब घर के लोग गये तो महिला पूरी तरह खून से भीग चुकी थी उनकी हालत देखकर उनके पोता वहीं चक्कर खाकर बेहोश हो गए। फिर भी वे दोनों बच्चे और आस-पास के लोग वृद्धा को घर तक लाये l बाद में महिला का ईलाज प्राईवेट हास्पीटल में कराया गया । महिला का पोता नेत राम साहू ने बताया की यह घटना 8 तारीख को करीब 5:00 बजे हुआ । महिला को घर तक लाया गया एवं तुरंत दुपहिया वाहन से ले जाकर प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया । फिल हाल महिला की स्थिति ठीक है ।
छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा मानवता का अलख जगाने वाले कार्य से गदगद होकर ग्राम पटेल श्री खेमचंद साहू जी समेत शिक्षक श्री खोरबाहरा राम साहू एवं श्री धनेश राम सिन्हा ने बच्चों एवं पीड़िता से तत्काल मुलाकात कर स्थिति को समझने का प्रयास किया।
बच्चे वास्तव में बहूत ही साहसिक कार्य किये हैं ।यदि तत्काल बच्चों की मदद नहीं मिली होती तो महिला दम भी तोड़ सकती थी । दोनों बच्चे गाँव के ही शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा 3 री में पढ़ते हैं । दोनों ही बच्चे अपने सहपाठियों को हमेशा सहयोग करते हैं।
ग्राम पटेल श्री खेमचंद पटेल ने बच्चों की कि भूरी-भूरी प्रसंसा की है। उन्होंने बताया कि Covid-19 महामारी के कारण शाला बन्द की स्थिति में दोनों बच्चों के कार्यों को साहसिक कार्य बताया ।दोनों अबोध बच्चों ने जीवन में हमेशा दूसरों की मदद करने के लिये प्रेरित किया गया ।
एल्टाई राजनांदगाँव चैप्टर के अध्य्क्ष श्री धनेश सिन्हा एवम उपाध्यक्ष श्री खोरबाहरा रस्म साहू ने बच्चों के साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने की बात कही है।
यह जानकारी शिक्षक श्री खोरबाहरा राम साहू ने प्रेस को दिया।

