प्रांतीय वॉच

खेलो इंडिया लघु केन्द्र में प्रशिक्षक बनने का अवसर

Share this

अम्बिकापु : खेल एवं युवा कल्याण के संयुक्त संचालक ओमप्रकाश शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में खेल उपलब्धि रखने वाला खिलाड़ी खेलो इण्डिया लघु केन्द्र में प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देने का इच्छुक है तो निर्धारित प्रपत्र में अपना बायोडेटा कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, कलेक्टोरेट परिसर अम्बिकापुर में 21 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकता है। इस सम्बंध में यदि कोई जानकारी चाहिए तो दूरभाष क्रमांक 9425511725, 8109882724 तथा 9131258830 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ हेतु 14 खेलों को चिन्हित किया गया है, जिसमें अरचरी, एथलेटिक्स, बाकि्ंसग, बैडमिन्टन, सायकि्ंलग, फेंसिंग, हॉकी, जूडो, रोविंग, शूटिंग, स्वींमिंग, टेबल-टेनिस, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती को सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें फुटबॉल एवं देषी खेलो को भी सम्मिलित किया जा सकता है। इन खेलो में जिले में उपलब्ध मैदान, उस मैदान में प्रशिक्षक देने वाले प्रशिक्षक एवं  प्रशिक्षक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर जिले में 02 या 03 ’’खेलो इंडिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ किया जाएगा।
प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षक के रूप में मनोनीत होने के लिए वह खिलाड़ी पात्र होगा जिसने मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय फेडरेषन के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी बना है या राष्ट्रीय चैम्पियनषिप में पदक प्राप्त किया है या ऑल इंडिया इन्टरयूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया है या सीनियर नेशनल चैम्पियनषिप में राज्य की ओर से भाग लिया है। खिलाड़ी प्रतिभागी की अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक हो सकती है। खिलाड़ी की खेल उपलब्धियों के आधार पर उसे मिलने वाला मानदेय निर्धारित किया जा सकेगा। जो कि 03 लाख रूपए प्रतिवर्ष से अधिक नहीं होगा। ऐसे संगठन एवं संस्थाएं जो पिछले 05 वर्षो से खेलो के प्रोत्साहन हेतु कार्य कर रहे हैं उन संगठनों को भी इस योजना के अंतर्गत  प्रशिक्षक केन्द्र संचालन हेतु अनुदान प्राप्त हो सकता है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *