बिहार: की बात करें तो यहां 30 सितंबर तक के लिए सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गये हैं. हालांकि पटना डीएम ने कंटेनमेंट जोन के बाहर Class 9 से 12 तक के स्कूल खोलने की इजाजत दे दी है. इसके लिए प्रशासन की ओर से एसओपी भी जारी कर दिया गया है. वहीं झारखंड सरकार ने केंद्र की गाइडलाइंस का पालन करते हुए स्कूल खोलने की तैयारी शुरू कर दी है.
फिलहाल स्कूलों के स्विमिंग पूल बंद रहेंगे और कोई असेंबली या स्पोर्ट्स ऐक्टिविटी भी नहीं होगी. क्लासेज में दो बच्चों के बीच 6 फीट की दूरी मेंटेन करनी होगी. हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने स्कूल खोलने का ऐलान कर दिया है. हालांकि केरल जैसे कई राज्य कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब भी हिचक रहे हैं.बता दें कि बिहार में अनलॉक -4 की गाइडलाइन के तहत अभी स्कूल-कॉलेजों को फिलहाल बंद रखने का ही फैसला लिया गया है. हालांकि, 21 सितंबर से ऑनलाइन क्लास के लिए शिक्षण संस्थान अपने 50 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों को बुला सकते हैं. वहीं, कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के छात्रों को शैक्षणिक सलाह के लिए स्कूल जाने की छूट दी गयी है. लेकिन, उन्हें इसके लिए अपने अभिभावक से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य होगा.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लॉकडाउन पूरी तरह खत्म कर दिया है. प्रदेश में स्कूल खोलने की तैयारी तो है लेकिन सरकार ने अंतिम फैसला अभी तक नहीं किया है. वहीं, दिल्ली की बात करें तो यहां केजरीवाल सरकार ने सभी स्कूलों को 30 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. हालांकि कक्षा 9 से 12 के छात्रों को स्कूल जाने की इजाजत सरकार की ओर से दी गई है.
आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी कर दिया है जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग और पर्सनल हायजीन के अलावा कई व्यवस्थागत नियम नजर आ रहे हैं. इन नियमों का पालन करना जरूरी है.
हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने स्कूल खोलने की घोषणा की है लेकिन केरल जैसे कई राज्य कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब भी संकोच में हैं कि ऐसा करना कहीं खतरनाक तो साबित नहीं होगा.
बता दें कि कोरोना काल के बीच 21 सितंबर से कुछ राज्यों में स्कूल (School Reopen) खुलने जा रहे हैं. कोविड-19 के संक्रमण के कारण मार्च से ही देशभर के स्कूल बंद हैं. देश में कोरोना केस 49 लाख के पार चले गये हैं और केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 में नौवीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की छूट दे दी है. अब देखना है कि स्कूल जब खुलेंगे तो क्या किसी प्रकार की दिक्कत होगी ?

