प्रांतीय वॉच

सिमगा  पुलिस को और एक सफलता दो शराब कोचिया  पुलिस के हत्थे चढ़े

Share this
  • 65 पौवा  देसी मदिरा मसाला शराब एवं एक टीवीएस एक्सएल सोल्ड  जुमला कीमती 40850रु.  जप्त
सिमगा : श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बलौदा बाजार भाटापारा के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बलौदा बाजार भाटापारा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेश कुमार चौहान के कुशल नेतृत्व में प्रधान आरक्षक शत्रुहन  सिंह  आरक्षक  केशव भट्ट धर्मेंद्र यादव असीत टोप्पो भीषम वर्मा  द्वारा जरिए मुखबीर से सूचना मिला की मोजेस मसीह एवं आशीष मसीह एक टीवीएस एक्सएल 100 सोल्ड में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने के लिए ले जा रहे  है कि सूचना पर गवाहों  को मुखबिर सूचना अवगत करा कर कार्यवाही में उपस्थित रहने हमराह स्टाफ गवाहों को साथ लेकर हड्डी गोदाम विश्रामपुर के पास घेराबंदी कर टीवीएस एक्सएल 100 सोल्ड  के चालक को रोका नाम पूछने पर अपना नाम मोजेस मसीह बताया जो गाड़ी चला रहा था पीछे में बैठे आशीष मसीह  जो प्लास्टिक की बोरी को पकड़ कर बैठा था जिसे तलाशी लेने पर 65 पौवा देसी मदिरा मसाला मिला तब शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध  पत्र की मांग धारा 91 जा.फॉ.  का नोटिस दिया  जिन्होंने लिखित में कोई पत्र नहीं होना बताया 65 पाव देसी मदिरा मसाला कीमती 5850 रुपए एवं टीवीएस एक्सएल  कीमती ₹35000 जुमला कीमती ₹40850 को कब्जा पुलिस में लिया गया एवं आरोपी (1) मोजेश  मसीह पिता मधुकर मसीह उम्र 29 वर्ष (2) आशीष मसीह पिता एलीमिलेक मसीह  उम्र 28 वर्ष साकिनान विश्रामपुर थाना सिमगा को अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए रखना कृत्य  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध करना पाए जाने से दोनों को गिरफ्तारी का कारण बताकर मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक की विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *