देश दुनिया वॉच

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की बढ़ी मुश्किल…इस बात से कोर्ट है नाराज

Share this

काला हिरण शिकार और आर्म्स एक्ट मामले में अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की जिला एवं सेशन कोर्ट ने 28 सितंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं। सोमवार को सलमान की याचिका पर कोर्ट में सुनवाई पूरी नहीं हो पाई। इसके बाद कोर्ट ने सलमान को अगली सुनवाई तिथि पर हाजिर होने का आदेश दे दिया।

जोधपुर जिला एवं सेशन जिला जोधपुर जज राघवेंद्र कच्छवाह की कोर्ट में सुनवाई लंबित थी। सलमान की तरफ से उनके अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में मौजूद थे। वहीं राजस्थान सरकार की ओर से पीपी मगाराम कोर्ट में मौजूद थे। इस दौरान कोर्ट ने स्पष्ट हिदायत देते हुए कहा कि 28 सितंबर को मामले में बहस शुरू करनी है। इसके लिए सलमान खान को कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

सलमान खान ने पहले कोर्ट में हाजिरी माफी की अपील की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया था। कोरोना वायरस के चलते सलमान कोर्ट में पेश होंगे या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है। हालांकि सलमान का रिकॉर्ड रहा है कि जब भी कोर्ट ने उन्हें तलब किया है वो कोर्ट में पेश हुए है। लेकिन कुछ वक्त से वो माफी हाजरी लगा रहे हैं और कहा जा रहा है कि इससे जज नाराज हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *