रायपुर वॉच

रायपुर: आज से कॉलेजों में ऑफलाइन एडमिशन ले सकेंगे छात्र

Share this

रायपुर: शहर के रविशंकर विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष के खाली सीटों के लिए आज से ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है. प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन या मेरिट लिस्ट की अनिवार्यता नहीं होगी. इस साल बहुत से कॉलेजों में सीट नहीं भर पाई है. विश्वविद्यालय ने निर्देश जारी करते हुए कॉलेजो को एक दिन की छूट दी है. इस दिन कॉलेज में खाली सीटों के लिए ऑफलाइन एडमिशन ले सकेंगे.विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 15 सितंबर को छात्रों को ऑफलाइन प्रवेश दिया जाएगा जबकि 16 सितंबर को दिए गए प्रवेश का विवरण कॉलेज विश्वविद्यालय को ऑनलाइन देंगे. अधिकारियों ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए समेत अन्य पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्र संबंधित कॉलेजों से संपर्क कर सकते हैं और सीटें खाली रहने पर कॉलेज उन्हें सीधे प्रवेश दे सकेगा.

कॉलेज विश्वविद्यालय को 16 सितंबर तक प्रवेश की पूरी जानकारी दे दी जाएगी. इसके बाद एडमिशन की स्थिति का पता चल पाएगा. फिलहाल सीटें खाली रहने पर आगे एडमिशन की तारीख बढ़ेगी या नहीं बढ़ेगी अभी इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *