प्रांतीय वॉच

ब्रेकिंग न्यूज़ : करोड़पति कारोबारी ने की आत्महत्या… अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान… कारण अज्ञात

Share this

बिलासपुर।  शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। खबर है कि एक कारोबारी ने अपार्टमेंट के चौथी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। 

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि कारोबारी ने खुदकुशी क्यों की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी अनिल गुप्ता ने सोमवार देर रात अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। प्रारंभिक जानकारी में अभी खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *