प्रांतीय वॉच

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ की इस टायर गलाने की फैक्ट्री में में हुआ ब्लास्ट…गरम तेल गिरने से दो मजदूर झुलसे…फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share this

छत्तीसगढ़ :  के रायपुर में एक टायर गलाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मजदूरों के साथी उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले गए, लेकिन दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें भिलाई रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार देर रात की है। मामला भिलाई चले जाने के कारण जानकारी सामने नहीं आ सकी।

जानकारी के मुताबिक, सिलतरा स्थित एक्यूपार जेसी रिसाइकलर्स फैक्ट्री में टायरों को गलाकर काला तेल बनाया जाता है। इसी फैक्ट्री में शनिवार देर रात मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक से टायर गलाने के टैंक में विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में उमेश गूंज (28) और नंदकिशोर (35) आ गए। गरम तेल के छींटे उनके ऊपर गिरे।

फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
हादसे में दोनों करीब 50 फीसदी झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि उमेश का चेहरा जल गया है। हादसे के बाद कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया और दोनों मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में ले गए, वहां से भिलाई रेफर कर दिया गया। दोनों मजदूर झारखंड के रहने वाले हैं और यहां लेबर क्वार्टर में रहते हैं। पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *