प्रांतीय वॉच

आदिवासी नेता चनेश राम राठिया का निधन

Share this
  • गृहग्राम में सुबह अंतिम संस्कार किया गया

रायगढ़: कांग्रेस सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और आदिवासी नेता चनेश राम राठिया का 78 साल की उम्र में रविवार देर रात निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थे और फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह उनके गृहग्राम में कोविड-19 के नियमानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे गृह ग्राम बृंदावन (बोकरामुड़ा) में किया गया। कांग्रेस के दिवंगत नेता और पूर्व मंत्री चनेश राम राठिया का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे गृह ग्राम बृंदावन (बोकरामुड़ा) में किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राठिया पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें गुरुवार को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रविवार रात करीब 1 बजे उनका निधन हो गया। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया शोक

कांग्रेस नेता चनेश राम के निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के प्रखर आदिवासी नेता चनेश राम राठिया जी के निधन का समाचार दुखद है। धरमजयगढ़ के साथ साथ समूचे प्रदेश में उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *