देश दुनिया वॉच

भागलपुर में पड़ोस के घर में नाबालिग लड़की को अकेली देख युवक ने दोस्त को बुलाकर किया गैंगरेप

Share this

बिहार: के भागलपुर में गोराडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात घर में घुसकर 16 वर्षीया लड़की से दुष्कर्म किया गया। घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदार के यहां भोज में शामिल होने गए थे। आरोपी जब भागने लगे तो लड़की शोर मचाने लगी। इसके बाद लोगों ने आरोपी विनय साह और उसके सहयोगी संतोष कुमार को पकड़ लिया।

घटना के बाद लड़की के माता-पिता और पुलिस को फोन कर बुलाया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया। वहीं लड़की के बयान पर थाने में दो नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि माता-पिता बाहर गये थे। घर में अकेली पाकर आरोपी संतोष साह ने पड़ोस के गांव के विनय साह को बुला लिया।

इसके बाद विनय साह घर में घुसकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान घर के बाहर दो और लोग खड़े थे, जिसे मैं नहीं पहचान सकी। जब गांव के लोग पहुंचे तो बाहर खड़े दोनों भाग गये। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष दुबे देवगुरु ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। सोमवार को लड़की की मेडिकल जांच एवं कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *