नगरी। नगरी के एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान से घटिया चावल वितरण का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ, अब एक शासकीय उचित मूल्य की दुकान से कीड़े लगे चने के वितरण से हितग्राहियों में आक्रोश देखा जा रहा है। हितग्राही के अनुसार चना शासकीय पैकेट में पैक नहीं थी । खुली बोरी में रखी हुई चना का वितरित किया गया , चना बेहद धटिया व खाने लायक नहीं था। कुछ दिनों पूर्व कीड़े लगे घटिया चावल वितरण किए जाने का मामला सामने आया था। जिले में पचासों राइस मील होने के बावजूद गरियाबंद जिले से पीडीएस का चावल मंगाया जाना कई प्रश्नों को जन्म देता है साथ ही मंगाए जा रहे पीडीएस के चावल की गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शिकायतों के बाद भी अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं किया जाना मिलीभगत की आशंका को जन्म दे रहा है। अन्य जिले से पीडीएस का धटिया चावल ट्रांसपोर्टिंग कर लाखो खर्च किया जाना भ्रष्टाचार की आशंका की ओर संकेत करता है।
पीडीएस घटिया चावल के बाद घटिया चने के वितरण से हितग्राहियों में आक्रोश

