प्रांतीय वॉच

पुल की रेलिंग तोड़ते महानदी में गिरा बाक्साइट लोड ट्रक, ड्राइवर की मौत

Share this
  • मशक्कत के बाद निकाली गई दबी लाश
  • हीनडालको से बाक्साइट लोड कर जाते समय आधी रात हुआ हादसा
  • झारखंड के गढ़वा का रहने वाला था ड्राइवर

बलरामपुर/बलरामपुर। जिले के सामरी हिंडालको माइंस से बाक्साइट लोड कर शुक्रवार की देर रात बलरामपुर की ओर जा रहा ट्रक महान नदी पुल की रेलिंग तोड़ते करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रक के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना सुबह पुलिस पहुंची और शव निकालने की कवायद शुरु की गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने ड्राइवर के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। झारखंड के गढ़वा जिला निवासी जमरुद्दीन 45 वर्ष ट्रक चलाता था। शुक्रवार की रात वह बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी स्थित हिंडालको माइंस से बाक्साइट लोड कर राजपुर होते हुए बलरामपुर की ओर जा रहा था। रात करीब ढाई बजे वह राजपुर व पस्ता के बीच स्थित महान नदी पुल को पार कर रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया और ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे नदी में जा गिरा। जिस ओर ड्राइवर बैठा था उसी दिशा में ट्रक के गिरने से ड्राइवर दब गया और उसकी मौत हो गई। पुल की रेलिंग तोड़ते महान नदी में गिरा बाक्साइट लोड ट्रक, ड्राइवर की मौत, मशक्कत के बाद निकाली गई दबी लाश इसकी सूचना वहां से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को दी। रात में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कुछ कर न सकी। सुबह पुलिस वहां पहुंची और लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद ड्राइवर के शव को बाहर निकलवाया।पुलिस ने शव को पीएम के लिए राजपुर अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

क्रेन से निकलवाया जा रहा ट्रक

पुलिया के ऊपर से नदी में गिरे ट्रक निकलवाने पुलिस द्वारा मौके पर क्रेन मंगाया गया है। दोपहर करीब 3 बजे तक ट्रक को बाहर नहीं निकाला जा सका है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *