देश दुनिया वॉच

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…गिरफ्तार महिला आई कोरोना पॉजिटिव…मचा हड़कंप

Share this

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सेक्स रैकेट में शामिल एक महिला और एक पुरुष की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सेक्स रैकेट को पकड़ने वाली पुलिस टीम और महिला के संपर्क में आने वाले लोगों में खलबली मच गई है।

दरअसल यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र में पकड़े गए एक सेक्स रैकेट में 5 महिलाएं और 5 पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बुधवार को लखीमपुर सदर कोतवाली पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर एक सेक्स रैकेट गैंग का भंडाफोड़ किया था। लखीमपुर खीरी जिले के एसपी ने बताया कि सेक्स रैकेट पकड़ने वाली टीम में शामिल लोगों की एहतियात के तौर पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद एक महिला और एक पुरूष कोरोना संक्रमित मिले है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए महिला और पुरुष को जगसड़ में भर्ती करा दिया गया है। जो लोग उनके संपर्क में आए थे, सभी की जांच कराई जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *