देश दुनिया वॉच

दाऊद का घर नहीं तोड़ा लेकिन कंगना का तोड़ दिया…देवेंद्र फडणवीस ने साधा शिवसेना पर निशाना

Share this

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को तोड़ने को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि शिवसेना कभी दाऊद इब्राहिम के घर को तोड़ने के लिए नहीं गई लेकिन उन्होने कंगना का घर तोड़ दिया। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कंगना कोई राजनेता नहीं है और उनके मुद्दे पर शिवसेना ने ही हवा दी है।

वहीं, आपको बता दें कि कंगना रनौत की बीएमसी के खिलाफ याचिका पर बॉम्बे कोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई होगी। बीएमसी के कोर्ट से समय मांगा है और बीएमसी को अगली सुनवाई तक किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं कर सकती है। हाईकोर्ट में कंगना को 14 सितंबर तक अपना जवाब देना है और बीएमसी को 18 सितंबर तक जवाब दाखिल करना है।

कंगना रनौत ने कहा है कि वह इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगी। कंगना ने ट्वीट करके बताया कि उनके पास ऑफिस की मरम्मत के लिए पैसे  नहीं हैं वह इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगी। कंगना 14 सितंबर को अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए यूरोप जा रही हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत के खिलाफ ड्रग्स की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *