रायपुर । कोरोना छत्तीसगढ़ में अब बेकाबू हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आसपास भी अब कोरोना पहुंच गया है। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी और उनके पूरे परिवार की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, अब मुख्यमंत्री के OSD की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आ गयी है। OSD के साथ-साथ मुख्यमंत्री के PSO की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।
मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉज़िटिव पाए गए हैं।
मेरी रिपोर्ट इस समय निगेटिव है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिन आइसोलेशन में रहूंगा।
संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2020
बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री निवास के मेनगेट तक कोरोना दस्तक दे चुका था. सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी पॉजिटिव मिले थे. अब दोबारा मुख्यमंत्री के सुरक्षा में लगे ओएसडी और पीएसओ कोरोना संक्रमित पाए गए है. बीते दिनों विधानसभा सत्र के आखिरी दिन बिंद्रानवागढ़ से बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी कोरोना से संक्रमित मिले थे.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. रोजाना कोरोना नए रिकॉर्ड बना रहा है. रायपुर समेत कई जिलों में स्थिति भयावह हो गई है. स्वास्थ्य विभाग भी मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर पाने में नाकाम साबित हो रही है. प्रदेश में रोज 1300 से अधिक मरीज सामने आ रहे है.

