रायपुर | कोरोना संकट की मार झेल रहे मॉल, होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए राहत की खबर है | छत्तीसगढ़ में अब मॉल, होटल और रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दे दी गयी है | जबकि बार और जिम आगामी आदेश तक बंद रहेंगे | इस आदेश के साथ ही नियमों के पालन हेतु भी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं | छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया |इसके साथ ही बस संचालकों के लिए भी राहत की खबर है | अब प्रदेश की सड़कों पर बसें भी दौड़ने लगेंगी | इस हेतु भी सामान्य प्रशासन विभाग में आदेश जारी कर दिया है | बस संचालकों को शासन के दिशा निर्देशों का पालन भी करना होगा |
BREAKING NEWS-राज्य में खुलेंगे मॉल, होटल और रेस्टोरेंट, शासन ने जारी किया आदेश
