अक्कू रिजवी/कांकेर : कांकेर शहर के आसपास तथा विशेषकर भानुप्रतापपुर मार्ग में हो रही दुर्घटनाओं की समीक्षा तथा स्थल निरीक्षण हेतु एक संयुक्त टीम बनाई गई है ताकि इस मार्ग में सुधार लाकर दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर श्री शलभ कुमार सिन्हा के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री जी एन बघेल के निर्देश पर आज दिनांक 26 अगस्त को सड़क दुर्घटना स्थल का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारी , लोक निर्माण विभाग , थाना भानुप्रताप पुर टीम एवं यातायात पुलिस कांकेर द्वारा (1) करमोती मोड़ (2) मुंगवाल मोड़ (3) रानवाही ब्लैक स्पॉट (4) चीचगांव मोड़ (5) बसंत नगर मोड़ (6) कुर्री मंदिर के पास ब्लैक स्पॉट के सुधार हेतु संयुक्त निरीक्षण किया गया । उक्त अलग अलग सड़क दुर्घटना स्थानों के सुधार हेतु क्रश बेरियर , सांकेतिक बोर्ड , पेड़ों पर रेडियम स्ट्रिप , रम्बल स्ट्रिप , डेलिनेटर , पेड़ों की छटाई , यात्री प्रतीक्षालय , ईको सही स्थान पर बनवाना , पुल पर रेलिंग , पी0 एम0 जी0 एस0 वाई0 की गार्ड को दूसरे स्थान पर लगाना एवं कुछ मार्गो के मोड़ का सुधार करने का संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया । पृथक से प्रतिवेदन भेजा जाता है । उक्त संयुक्त निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भानुप्रतापपुर श्री प्रशांत पैकरा , जिला परिवहन अधिकारी श्री अतुल असैया , लोक निर्माण एस. डी. ओ. भानुप्रतापपुर बी एल पिस्दा , एवं यातायात पुलिस काँकेर की टीम मौजूद थी। निरंतर यातायात पुलिस कांकेर द्वारा जिले के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार जिस तरह के गंभीर प्रयास हो रहे हैं उनसे लगता है कि सफलता मिलना सुनिश्चित है।
दुर्घटना स्थल के सुधार हेतु संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश लगाने हेतु किया गया आदेश

