प्रांतीय वॉच

32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस

Share this
जानिसार अख्तर/लखनपुर : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तराजू में 26 अगस्त दिन गुरुवार को 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली मिली जानकारी के मुताबिक  प्रिया सिंह पति जयस्वर सिंह कवर उम्र 32 वर्ष ग्राम तराजू निवासी 26 अगस्त की सुबह लगभग 9:00 बजे घर में अकेली थी घर के अन्य सदस्य सहित पति खेत की तरफ खाद डालने गया हुआ था। मृतिका के रिश्तेदार शिवकुमारी  सुबह लगभग 9:00 बजे प्रिया सिंह ने घर के अंदर गई तो देखा कि प्रिया सिंह घर के म्यार में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना  योगेश पैकरा पिता उमेश्वर पैकरा उम्र 29 वर्ष के द्वारा सुबह 11:00 बजे  लखनपुर पुलिस को दी  जिसके बाद लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कार्रवाई कर पीएम करा परिजनों को सुपुर्द कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है l
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *