दिलहरण चंद्रा/ जैजैपुर : ,आज सर्व सहमति से प्रेस क्लब जैजैपुर का अध्यक्ष धनेश्वर साहू एवं सचिव दिल हरण चंद्रा कोषाध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा उपाध्यक्ष श्रीमती सीता टंडन को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया, बाकी सभी प्रेस क्लब के सदस्य हैं साहू ने कहा कि प्रेस क्लब जैजैपुर को तंदुरुस्त बनाने के लिए पुनः अध्यक्ष पद पर आगमन हुआ है और जैजैपुर के समस्त पत्रकारगण एकजुट होकर अब सभी कार्य को करेंगे सभी प्रेस क्लब के सदस्यों में जोश और उमंग देखने को मिला वहीं पर जो कार्य धीमी गति से चल रहा था उसमें साहू नया जो डालेंगे और अपने टीम को चुस्त-दुरुस्त रखते हुए सही मार्गदर्शन पर लाकर रखेंगे ताकि जैजैपुर प्रेस क्लब का नाम सभी के जुबान पर हो । जैजैपुर प्रेस क्लब का ख्याति दूर-दूर तक जाने का संदेश मिले इस बैठक में मुख्य रूप से कार्यकारणी सदस्य वासु चंद्रा, सहजाद खान,अमृत सेवक ,दिलीप यादव,रमेश साहु ,गोविंद चंद्रा,अनिल चंद्रा,हरनरायण जयसवाल,गुरु शंकर दिव्या,रामा गोविंद चंद्रा,प्रमोद साहु,उपस्थित थे।।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष धनेश्वर साहू बने

